रखें लिवर का ध्यान जीएं लंबा जीवन
लिवर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जिसे हम साधारणतः जिगर , यकृत या मुख्य पाचक ग्रन्थि के नाम से जानतें हैं। लिवर को मुख्य पाचक ग्रंथि इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह पाचक पित्त का निर्माण करता है जो हमारे द्वारा ग्रहण किये गए भोजन का पाचन कार्य करता है। परन्तु व्यस्त जीवनशैली और अनियमित खानपान के चलते कुछ लोगों को लिवर से जुडी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है और भोजन का पाचन ठीक से नहीं हो पता। विशेषज्ञों के अनुसार तेल में तले हुए मिर्च - मसालेदार खाद्य-पदार्थ, फ़ास्ट-फ़ूड और मादक पदार्थ जैसे सिगरेट शराब आदि का अधिक सेवन करना लिवर के रोगों का मुख्य कारण बनते हैं। लेकिन आयुर्वेद विशेषज्ञों के द्वारा बताये गए निम्नलिखित उपायों को प्रयोग में लाकर आप लिवर के विभिन्न रोगों से दूर रह सकते हैं।
